NMMS Science Most Important Questions Part-1 | NMMS Exam 2022-23

1.शून्य केल्विन ताप पर शुध्द अर्धचालक पदार्थ होगा:-
[A] सुचालक
[B] कुचालक
[C] प्रतिरोधक
[D] अर्धचालक

Correct Answer:कुचालक 

2.कृष्णिका-विकिरण उच्चतम अवस्था तक पहुँचने पर, तरंगदैधर्य कैसे होता है?
[A] तापमान बढ़ने पर बढ़ जाता है
[B] तापमान बढ़ने पर घट जाता है
[C] सभी तापमानों पे एक समान रहता है
[D] तापमान परिवर्तित होने पर किसी निश्चित ढांचे पर नही चलता

Correct Answer: B [तापमान बढ़ने पर घट जाता है]

3.किसी द्रव के पृष्ठ तनाव का कारण है?
[A] अणुओं के मध्य आसंजक बल
[B] अणुओं के मध्य संसजक बल
[C] अणुओं के मध्य गुरुत्वाकर्षण बल
[D] अणुओं के मध्य विद्युत् बल

Correct Answer: B [अणुओं के मध्य संसजक बल]

4.किसी वस्तु का आवर्धित और आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है?
[A] समतल दर्पण
[B] उत्तल दर्पण
[C] अवतल दर्पण
[D] अवतल लेंस

Correct Answer: C [अवतल दर्पण]

5.एक साधारण सूक्ष्मदर्शी में अंतिम प्रतिबिम्ब होता है?
[A] वास्तविक, ह्रासित तथा प्रतिलोमित
[B] वास्तविक, आवर्धित तथा प्रतिलोमित
[C] आभासी, आवर्धित तथा उर्ध्वशीर्षी
[D] आभासी, ह्रासित तथा उर्ध्वशीर्षी

Correct Answer: C [आभासी, आवर्धित तथा उर्ध्वशीर्षी]

6.तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है, इसका कारण है?
[A] अपवर्तन
[B] प्रकाश प्रकीर्णन
[C] परावर्तन
[D] व्यतिकरण

Correct Answer: A [अपवर्तन]

7.‘मरीचिका’ एक उदाहरण है?
[A] केवल प्रकाश के अपवर्तन का
[B] केवल प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
[C] प्रकाश के अपवर्तन और पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
[D] केवल प्रकाश के परिपेक्षण का

Correct Answer: C [प्रकाश के अपवर्तन और पूर्ण आंतरिक परावर्तन का]

8.कारों के हेडलैम्प के प्रयुक्त दर्पण किस प्रकार के होते है?
[A] परवलयिक अवतल
[B] समतल
[C] गोलीय उत्तल
[D] बेलनाकार अवतल

Correct Answer: A [परवलयिक अवतल]

9.हीरे की चमक का कारण है?

[A] प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन
[B] प्रकाश का व्यतिकरण
[C] प्रकाश का ध्रुवण
[D] प्रकाश का अपवर्तन

Correct Answer: A [प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन]

10.वर्णाधता का दोष किस लेंस के प्रयोग द्वारा दूर किया जा सकता है?
[A] अवतल लेंस
[B] उत्तल लेंस
[C] सिलिंडरी लेंस
[D] उपर्युक्त में से कोई नही

Correct Answer: D [उपर्युक्त में से कोई नही]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *